अशोकनगर में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने श्री कृष्ण संस्थान से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार शंभू सिंह मीना को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।