नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। रेप केस में फंसे यश दयाल पर अब बैन लग गया है। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज यश दयाल इस साल यूपीटी20 लीग में खेलने नहीं दिखेंगे। UPCA ने यश दयाल पर बैन लगा दिया है।