यशस्वी और वैभव ने मचाया धमाल, मुंबई पर जीत के साथ राजस्थान शीर्ष पर
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी।


