अफगानिस्तान और पाकिस्तान में डूरंड रेखा के आसपास जमकर तनाव
अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में तालिबान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। यह घटना हेलमंद प्रांत में डूरंड रेखा के पास हुई, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया है।
गुरुवार रात बहरामपुर जिले में डूरंड रेखा के पास अफगान बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के दौरान अफगान बलों ने तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद जब्त किया।
काबुल और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए, अफगान बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित कई प्रांतों, हेलमंद, कंधार, जाबुल, पक्तिका, पक्तिया, खोस्त, नंगरहार और कुनार में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।


