अमेरिका और इस्राइल अब ईरान के भीतर जमीनी कार्रवाई की तैयारी में
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। संघर्ष के नौवें दिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और इस्राइल अब ईरान के भीतर जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी परमाणु सामग्री की सुरक्षा का हवाला देते हुए जरूरत पड़ने पर विशेष सैन्य बल भेजने के संकेत दिए हैं। इससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका है।



