अंजलि राघव ने पवन सिंह को उनकी हरकतों के लिए माफ किया
हरियाणा l अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह की माफ़ी का जवाब देते हुए अपनी स्टोरी पर उनकी माफ़ी दोबारा पोस्ट की और लिखा, पवन सिंह जी ने अपनी गलती मान ली और माफ़ी मांग ली। वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ़ कर दिया है। मैं इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्री राम। दर असल भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिंदी में एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो मुझे बुरा लगा।" हाल ही में लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान, पवन ने अंजलि की कमर को बार-बार छुआ और दावा किया कि कुछ फँस गया है, जबकि अंजलि असहज दिख रही थीं। इस घटना की काफी आलोचना हुई और अभिनेता को सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी पड़ी।



