अभिनेत्री ऐश्वर्या गिरफ्तार : डायरेक्टर का अपहरण और मारपीट मामले में
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां फिल्म के डायरेक्टर का एक्ट्रेस समेत टीम के कई लोगों ने अपहरण किया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि कार बेचने और खरीदने के बीच आरोपियों ने उनका अपहरण करने का प्लान बनाया। इसके बाद डायरेक्टर अनीश को अगवा कर पहले शहर के बाहरी इलाके में ले गए और एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें कर्नाटक के मशहूर धार्मिक स्थल मंदारगिरी हिल्स ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उन्हें दोबारा गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मकसद पैसों की जबरन वसूली कर विवाद सुलझाना था। सूचना के आधार पर निर्देशक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है l



