भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने एशिया कप के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कप्तान सलमान अली का ये फैसला गलत साबित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके।