भारत ने एशिया कप में यूएई को 27 गेंद में ही मैच हराया
भारत ने यूएई के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुलदीप यादव और शिवम दुबे की आग उगलती गेंदबाजी के बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया का विजयी आगाज हुआ। अपने पहले ही मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया। बेहतरीन शुरुआतके बाद यूएई की टीम ने 31 रन के भीतर10 विकेट गंवा दिए।जवाब में भारत की तरफ से ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बैक टू बेक बाउंड्री जड़ी और भारत को मैच जिता दिया।



