एशिया कप 2025 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में क्या संजू सैमसन को मिल पाएगा मौका
मुंबई । इस बार भी सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपर स्लॉट्स को लेकर है। कई विकेटकीपर बल्लेबाज इस रेस में शामिल हैं और उनका प्रदर्शन भी जोरदार रहा है। लेकिन ज्यादा से ज्यादा 2 खिलाड़ियों को ही मौका मिल सकता है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होने वाला है।
संजू सैमसन ने पिछले साल टी20 में तीन शतक लगाए थे। दो साउथ अफ्रीका और एक बांग्लादेश के खिलाफ। अब तक 42 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 25.32 की औसत से 861 रन हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।



