बिग बॉस सीजन 19 का आगाज अगस्त में हुआ था और अब यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज रात रविवार को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस समय दर्शकों की निगाहें सिर्फ बिग बॉस के फिनाले पर ही है। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक कौन होगा इस सीजन की ट्रॉफी का हकदार। फिनाले को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर वोटिंग के जरिए फैंस बता रहे हैं कि वह किसके हाथ में सीजन की ट्रॉफी देखना चाहते हैं, दूसरी ओर मेकर्स भी ग्रैंड फिनाले की तैयारियां शुरु हो चुकी है। अब बिग बॉस के फैंस को जानना है कि कौन-कौन इस शो में गेस्ट के तौर पर स्टार्स आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।