अगर थोड़ी सी चूक हो जाती तो जा सकती थी कैबिनेट मंत्री की जान
हटा के सकोर में आयोजित तीन दिवसीय ‘जगनिक महोत्सव 2026’ का भव्य समापन हुआ। इंडिया गॉट टैलेंट’ फेम बद्री बाबा के करतबों ने दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। सबसे चौंकाने वाला उस वक्त आया जब 84 वर्ष के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया खुद मंच पर लेट गए। बद्री बाबा ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर डॉ. कुसमरिया के ऊपर रखे नारियल फोड़े। समापन के उत्साह में डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया सहित कई जनप्रतिनिधि खुद को रोक नहीं पाए और लोक संगीत की धुनों पर कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। दमोह सांसद राहुल सिंह और विधायक उमादेवी खटीक की मौजूदगी में संपन्न हुए इस महोत्सव में शौर्य, संस्कृति और अद्भुत साहस का अनूठा संगम देखने को मिला।



