खरगोन जिले के बिस्टान में जिला सहकारी बैंक में कार्यरत अकाउंटेंट अनिसुद्दीन जिलानी की हार्ट अटैक से हुई मौत का मामला गरमा गया है l दरअसल दोपहर में तीन भाजपा नेता चंदर सिंह वास्कले,  भूपेंद्र नायक और आकाश बैंक आए थे उन्होंने लोन स्वीकृति के मामले में देरी होने पर अकाउंटेंट अनिसुद्दीन जिलानी से माफी भी मंगवाई थी l यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है l परिजनों और बैंक प्रबंधन का आरोप है कि तीनों नेताओं के धमकाने के बाद जिलानी को सांस लेने में दिक्कत और घबराहट हुई उसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई l पूरे मामले पर पुलिस की भी नजर है, पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है l