मुंबई। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ के  मामले में एक आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जलगांव पुलिस ने यह बड़ा खुलासा किया। मुक्ताईनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्णत पिंगले ने बताया कि मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। उनमें से एक के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज हैं। अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, चेतन भुई, सचिन पालवे और किरण मादी ने उनका पीछा किया और उन्हें परेशान किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। उनमें से एक अनिकेत भुई के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं l आरोपियों ने न केवल उनकी बेटी और उसके दोस्तों को परेशान किया, बल्कि एक पुलिस अधिकारी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी और उसकी सहेलियां महाशिवरात्रि मेले में गई थीं, जहां कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने पुलिस गार्ड के साथ भी दुर्व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस गार्ड की मौजूदगी में भी छेड़छाड़ करने और वीडियो रिकॉर्ड करने की हिम्मत की। यह अस्वीकार्य है और इसीलिए मैंने शिकायत दर्ज कराई है।' मंत्री ने अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महिलाएं पहले ही इसी तरह के अनुभवों के साथ उनके पास आ चुकी हैं। खडसे ने कहा, 'ऐसी कई अन्य माताएं भी हो सकती हैं जो इसी तरह की घटनाओं से पीड़ित हैं। उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।'