महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जलगांव जिले के मुक्ताईनगर इलाके में मेले के दौरान कुछ युवकों ने उनकी बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश में टीम रवाना कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने आज मुक्ताईनगर में पत्रकारों से कहा, 'हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर हमारे इलाके में संत मुक्ताई यात्रा निकाली जाती है। दो दिन पहले मेरी बेटी यात्रा के लिए गई थी। लड़कियों के झूले पर बैठने के बाद लड़के उनका वीडियो बनाने लगे। जब गार्ड ने यह देखा तो उसने लड़कों को रोका। जब गार्ड ने मोबाइल जब्त कर जांच की तो लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। ऐसी घटना तब हो रही है, जब लड़कियों के साथ पुलिस अधिकारी यूनिफॉर्म में है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं।सवाल तो यह है कि जब केन्द्रीय मंत्री की बेटी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जन की बेटी कैसे सुरक्षित रहेंगी ...?