भोपाल। रेल प्रसाशन द्वारा चालिसा महोत्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30.12.2025 एवं 31.12.2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चकरभाठा स्टेशन पर भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस चकरभाठा स्टेशन पर सुबह 05.25 आगमन एवं 05.27 बजे प्रस्थान करेगी।  

यात्रियों से अनुरोध है कि इस के ट्रेन ठहराव की उचित जानकारी स्टेशन, अधिकृत बेबसाइट अथवा रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।