सोहागपुर। “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के अंतर्गत 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरीहरचंद में ग्रामीण जनों एवं बाजार के व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे को कम करने के व्यवहार को अपनाने तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों एवं व्यापारियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत से ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री स्वदेश प्रजापति, सरपंच श्री चेतन मीना, उपसरपंच श्री धर्मेंद्र सिंह पटेल, सचिव श्री नगेंद्र सराठे, प्रेरक श्री अजय सिंह राजपूत सहित पंचायत के कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।