भोपाल l "नशे से दूरी है जरूरी 2.0"* जागरूकता अभियान के मद्देनजर आज थाना कमलानगर क्षेत्र में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(Manit) भोपाल में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार, डायरेक्टर मैनिठ संस्थान श्री करुणेश शुक्ला, डॉ विकास बरोड़कर, डॉ आर एन यादव सहायक पुलिस आयुक्त टी टी  नगर संभाग श्रीमती अंकिता खातनकर, थाना प्रभारी कमला नगर सुश्री निरूपा पांडे टू आई सी श्री शेलेंद्र राजावत थाना स्टाफ एवम  उदय संस्था के सदस्य एवं लगभग 200 से ढाई सौ छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी के प्रति जागरूक किया गयाl

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ किया गयाl कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने कहां की नशा जीवन को बर्बाद करता है नशा तन को ही नहीं मन को भी खा जाता हैl नशे से अपने आप को बचाएं एवं अपने उज्जवल भविष्य सपने को साकार करेंl

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा एवं सवालों का पुलिस आयुक्त द्वारा जवाब दिया गया एवं सभी को हेल्पलाइन नंबर नोट कराया गया कार्यक्रम में स्वयं एवं परिवार को नशा से दूर रखने की शपथ दिलाई गईl अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआl