क्रिकेट पिच को बना दिया 'खेत'.... ट्रैक्टर से जोत डाला ग्राउंड, सरपंच पुत्र की गजब दादागिरी, वीडियो हुआ वायरल

मधुसुदनगढ़ में एक सरपंच पुत्र की दबंगई का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है l महिला सरपंच के बेटे ने बच्चों के खेलने वाले क्रिकेट मैदान को ट्रैक्टर से जोतकर 'खेत' में तब्दील कर दिया l सरकारी जमीन पर क्रिकेट खेलना सरपंच के बेटे को इतना नागवारा गुजरा कि उसने अपने ट्रैक्टर से क्रिकेट मैदान को खेत में तब्दील कर दिया l सरपंच पुत्र की दबंगई का वीडियो भी वायरल हो रहा है l मध्यप्रदेश के गुना जिले का यह मामला है l

पूरा मामला मधुसूदनगढ़ की जांगरू ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है l