नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा ने अपने भाई और टीम इंडिया की जीत के लिए खास मन्नत मांगी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर नेहा ने भोलेबाबा से प्रार्थना की कि रिंकू सिंह भारत-पाक मैच में शानदार प्रदर्शन करें और टीम को जीत दिलाएं। नेहा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा होता है। हम सबको रिंकू भाई से बहुत उम्मीदें हैं। वह बहुत अच्छे रन बनाएं और भारत को जीत दिलाएं।