पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी की अक्ल ठिकाने आ गई है। नकवी पीसीबी चीफ होने के साथ एसीसी के भी चेयरमैन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने नकवी के हाथों एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी ही अपने साथ लेकर चले गए थे। बीसीसीआई ने इस लेकर दुबई पुलिस को ट्रॉफी चोरी करने की शिकायत करने का मन बना लिया था। भारत की सख्ती के बाद मोहसिन नकवी को झुकना पड़ा।