इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ ने व्यापारियों को मुस्लिम कर्मचारियों को दुकानों से निकालने की चेतावनी दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने 30 - 35 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा भी दिया था। एकलव्य का कहना है कि दुकानों पर आने वाली युवतियों को मुस्लिम कर्मचारी प्यार के मोह में फंसाते है और लव जिहाद के एजेंडे को बढ़ाते है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीतलामाता बाजार गए थे। वे सराफा थाने भी विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर पोस्ट लिखी है। यदि इंदौर पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं करती है तो वे इस मामले में कोर्ट की शरण लेंगे।