भोपाल l महिला आरक्षण बिल को लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सवाल उठाने वाले एक फ़र्जी पत्र ने आज एमपी की राजनीति को गरमा दिया। राजस्थान की पुलिस एमपी कांग्रेस की आई टी सेल के तीन लोगों को अरेस्ट करके अपने साथ  ले गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस गिरफ्तारी का सड़क और सोशल मीडिया दोनों जगह विरोध जताना शुरू किया। तर्क ये दिया कि लेटर तीन दिन वायरल रहा। इसे लाखों लोगों ने पढ़ा होगा और शेयर किया होगा फिर हमारे पार्टी के कार्यकर्त्ता पर ही कार्यवाही क्यूँ..?

दूसरी तरफ भाजपा कह रही है कि ये एमपी पुलिस ने तो किया नहीं। राजस्थान पुलिस की कार्यवाही है,उसके पास कोई इनपुट आया होगा। भाजपा कह रही है कि अपराध करें कांग्रेसी और पुलिस पकड़े तो भाजपा पर सवाल ये कैसे उचित है।