इंदौर से दुबई गए नेता और व्यापारी युद्ध के हालातों के बीच वहां पर फंस गए हैं। सभी उड़ानें निरस्त हैं  पूर्व विधायक संजय शुक्ला के एक वीडियो ने पूरे शहर को परेशान कर दिया है। शुक्ला ने बताया है कि दुबई में बमों से हमले हो रहे हैं और उन सभी की जान को खतरा है। उन्होंने जारी वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मदद मांगी है और कहा है कि तुरंत सभी भारतीयों को दुबई से निकालने में मदद की जाए। संजय शुक्ला अपने पीछे से उठते हुए धुएं और आग को दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि दुबई में बम गिर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। वे कह रहे हैं कि दुबई प्रशासन लगातार एडवायजरी जारी कर रहा है और लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है। वहां पर लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से फंसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित अन्य इंदौरी।