रतलाम जिले से कांग्रेस को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व विधायक और वर्तमान जिला अध्यक्ष हर्षविजय गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है। गहलोत ने इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है। सूत्रों के अनुसार, सैलाना ब्लॉक में उनके विरोधी माने जाने वाले सुरेश डिंडोर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी बात से वे नाराज हैं l इस्तीफे के बाद उनका मोबाइल बंद है और उनके करीबी सूत्रों के अनुसार वे सैलाना से बाहर हैं।