खरीफ सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, 84 हजार से अधिक किसानों ने किया उठाव
शिवपुरी। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण एवं वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में कुल 28 हजार 817 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसानों की मांग की पूर्ति लगातार की जा रही है।जिले में उपलब्ध है पर्याप्त खाद का भंडारजिले में वर्तमान में 8 हजार 249 मैट्रिक टन यूरिया, 1 हजार 370 मैट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5 हजार 667 मैट्रिक टन एनपीके, 13 हजार 321 मैट्रिक टन एसएसपी तथा 213 मैट्रिक टन एमओपी उपलब्ध है। किसानों को आवश्यकतानुसार सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों एवं निजी विक्रय केंद्रों के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।24 हजार मैट्रिक टन से अधिक खाद का हुआ वितरणखरीफ सीजन के अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 से 18 जून 2026 तक जिले में कुल 24 हजार 207 मैट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसमें 11 हजार 148 मैट्रिक टन यूरिया, 4 हजार 503 मैट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 4 हजार 459 मैट्रिक टन एनपीके, 3 हजार 874 मैट्रिक टन एसएसपी तथा 222 मैट्रिक टन एमओपी शामिल है।ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा लाभई-विकास प्रणाली के माध्यम से 17 जून 2026 तक 81 हजार 12 किसानों ने टोकन जनरेट कर 23 हजार 255 मैट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया है। वहीं केवल 18 जून को 3 हजार 137 किसानों ने ई-टोकन प्राप्त कर 1 हजार 144 मैट्रिक टन उर्वरक का वितरण प्राप्त किया।84 हजार से अधिक किसानों ने उठाया उर्वरकखरीफ सीजन के दौरान जिले के डबल लॉक भंडारण केंद्रों से 27 हजार 184 किसान, सहकारी समितियों से 15 हजार 552 किसान तथा निजी विक्रय केंद्रों से 41 हजार 418 किसान उर्वरक प्राप्त कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 84 हजार 154 किसानों द्वारा ई-टोकन के माध्यम से उर्वरकों का उठाव किया गया है।


