भोपाल l नशीली दवाओं की तस्करी , अवैध बिक्री, खरीद, भंडारण, निर्माण एवं मादक पदार्थों की अवैध खेती से संबंधित शिकायतों तथा नशामुक्ति संबंधी परामर्श के लिएराष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 एवं 14446 का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। इसके साथ ही NCB MANAS पोर्टलके माध्यम से भी नागरिक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस का यह अभियान नशे के विरुद्ध केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्किसमाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित मध्यप्रदेश के निर्माण का संगठित प्रयासहै। पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अभियान से जुड़ें, नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाएं और “नशे से दूरी है जरूरी”के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।