राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और छह गेंदों पर छह छक्के जड़ दिए। रियान ने एक ओवर में छह छक्के नहीं लगाए, लेकिन लगातार छह छक्के लगाने में सफल रहे। केकेआर ने इस मैच में राजस्थान के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान के लिए रियान ने कप्तानी पारी खेली। रियान ने 13वां ओवर डालने आए स्पिनर मोईन अली को निशाना बनाया। मोईन के इस ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने एक रन लिया और स्ट्राइक रियान के पास आई। रियान ने लगातार चार गेंदों पर छक्क लगाया और पांचवीं गेंद वाइड हुई। रियान ने मोईन के ओवर की अंतिम गेंद पर भी छक्का जड़ा। इसके बाद 14वां ओवर डालने वरुण चक्रवर्ती आए और पहली गेंद पर हेटमायर एक रन लिया। फिर स्ट्राइक रियान के पास थी और उन्होंने वरुण की गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह रियान ने लगातार छह गेंदों पर छह छक्के जड़े।