जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं
राजगढ़। जिला मुख्यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह दांगीसहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पीलूखेडी निवासी बीना ने बताया कि आवेदक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आवेदक बहुत गरीब है। आवेदक अपने बच्चों का भरण पोषण करने में असमर्थ हैं। आवेदक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हास्टल में भेजना चाहता हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम राजलीबेह निवासी देवराज ने बताया कि आवेदक के घर नल कनेक्शन नहीं हैं। आवेदक को काफी परेशानिया हो रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सीईओ जनपद पंचायत राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पूरा राजगढ़ निवासी सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि आवेदक के भाई की मृत्यु नदी में डूबने से हो गई थी। आवेदक को शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता अप्राप्त हैं। आवेदक काफी परेशान हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा तहसीलदार राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम चाटूखेडा निवासी ममता बाई ने बताया कि आवेदिका के पति की मृत्यु हो गई हैं। आवेदिका को विधवा पेंशन व शासन की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। आवेदिका के दो बच्चे हैं। आवेदिका को काफी परेशानिया हो रही हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सीईओ जनपद पंचायत राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 165 आवेदन प्राप्त हुए।


