इंदौर l शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 2 जुलाई को कृषि महाविद्यालय इंदौर के सभागार में ई विकास प्रणाली से उर्वरकों के वितरण पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमे संभाग के सभी जिलों के उपसंचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, मार्कफेड के ZM सभी जिलो के जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी जिलों से अधिकृत मास्टर ट्रेनर्स ,सहायक संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आप सभी स्वयं किसानो के ई टोकन बुक करके देखें एवम सभी स्थित में किसानो के ई टोकन फील्ड के समस्त स्टाफ़ को आना चाहिए जिससे आसानी से किसानों के ई टोकन बुक करा सकें समस्या आने पर उनकी समस्या का समाधान कर सके, कार्यक्रम को जेड एम मार्कफेड श्री अर्पित तिवारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई । मास्टर्स ट्रेनर्स के रूप में क्रिप्स भोपाल से आए श्री जैन द्वारा प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई, सभी प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओं का समाधान बताया गया ।कार्यक्रम में एलनीनों के प्रभाव से निपटने की रणनीति तैयारियों पर कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ भारत सिंह द्वारा विस्तृत चर्चा की गई एव आवश्यक सलाह दी गई साथ ही केवीके इंदौर के वैज्ञानिक डॉ मिश्रा द्वारा एलनीनों के प्रभाव पर चर्चा करते हुये अलीराजपुर एवम झाबुआ जिलों में अभी तक कम वर्षा की स्थिति से निपटने की तकनीकी सलाह एवम कांटेंजेंसी प्लान पर चर्चा की गई ।सभी उपसंचालको द्वारा अपने अपने ज़िले में ई विकास से उर्वरकों के वितरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही ज़िले की वर्तमान बोनी फ़सल स्थिति की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम में सभी का आभार श्रीमति शिर्ली थॉमस परियोजना संचालक आत्मा इंदौर द्वारा किया गया ।