दो दिवसीय कृषि मेला का आयोजन

बुरहानपुर जिले में 8 एवं 9 मार्च 2025 को कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कृषि तकनीकी प्रबंधन समिति (आत्मा) तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बुरहानपुर द्वारा जिले के किसानों के लिए उद्यानिकी फसलों की चुनौतियॉ, समाधान एवं संभावनाओं पर आधारित रहेगा। मेले में किसानों द्वारा सहभागिता की जायेगी। किसान कल्याण तथा कृषि विभाग उपसंचालक एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, मेला में प्रथम दिवस 8 मार्च 2025 को महिलाओं के लिए खेती में स्वरोजगार के अवसर के लिए वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह, जैविक खेती पर प्रगतिशील कृषक दमोह श्रीराम खुरिया, मिलेट्स विषय पर सचिव तेजस्वनी नारी चेतना संघ डिंडोरी से रेखा पंद्रराम द्वारा इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया जायेगा। द्वितीय दिवस 9 मार्च 2025 को जिले में खजूर की खेती की सम्भावना विषय पर सलिहा डेट्स तमिलनाडू से निजामुद्दिन एवं पपीता, तरबूज, प्याज, मिर्च उत्पादन की तकनीक विषय पर वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन के डॉ. एस. के. त्यागी तथा उद्यानिकी फसलों की चुनौतियॉ, समाधान एवं सम्भावनायें (निम्बू, संतरा एवं किन्नू) विषय पर वैज्ञानिक केन्द्रीय निम्बू वर्गीय अनुसंस्थान नागपुर के डॉ. दर्शन एम कदम द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। इसके अलावा केला उत्पादन की आधुनिक तकनीक एवं कीट बिमारियों से सुरक्षा विषय पर वैज्ञानिक जैन इरिगेशन सिस्टम प्रा.लि.जलगांव के डॉ. के.बी. पाटील जानकारी देगे। इस दौरान प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा। कृषि मेला में कृषि प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।