MP - विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री को मौलाना कहा तो जबाव भी आया
रीवा के त्यौंथर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पोते विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने मौलाना दिग्विजय सिंह कहकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को संबोधित किया। वहीं, जीतू पटवारी के पूर्व में महिलाओं को लेकर दिए बयान पर कहा कि शायद रात की शराब का असर था, तभी सुबह लाड़ली बहनों को शराबी कह दिया। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील होने और महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप भी लगाया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सिद्धार्थ मेरे पुत्र समान है। उनके परिवार से मेरे घनिष्ठ संबंध थे और रहेंगे। पुत्र "सपूत" या "कपूत" हो सकता है। पिता कभी कुपित नहीं हो सकता। सिद्धार्थ को ईश्वर सदबुद्धि दें। जय सिया राम।



