भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच हुई तू-तू,में-में  का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है l आज थाने में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है l विधायक ने कहा है कि कलेक्टर ने उनकी तरफ उंगली उठाई और अपशब्द कहे जान से मारने की धमकी भी दी  वहीं कलेक्टर ने कहा कि उन्हें अपशब्द कहे गए, उंगली दिखाई गई और विधायक के समर्थकों ने उनके खिलाफ नारे लगाएं l विधायक ने उनका फोन भी छीन लिया था l कोतवाली पुलिस ने दोनों के शिकायती आवेदन को वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दिया है l