भोपाल l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि 18 एवं 19 जुलाई को ओरछा में आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तिथि दतिया विधानसभा उपचुनाव तथा मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी सत्र के दृष्टिगत आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रदेश संगठन द्वारा आगामी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।