भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी स्व. ए.के.सिंह को डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल । पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत अधिकारी को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए.के.सिंह का 03 मई को निधन हो गया था।
सोमवार को अपरान्ह में पुलिस ऑफीसर मैस में आयोजित हुई शोक सभा में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित सभी अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में स्पेशल डीजी श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री आदर्श कटियार, श्री आशुतोष राय, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ए.साईं मनोहर, श्री चंचल शेखर, श्री योगेश चौधरी, श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, सेवानिवृत्त डीजीपी श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री ऋषि कुमार शुक्ला, श्री सुधीर सक्सेना तथा सेवारत एवं सेवानिवृत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उपस्थित थे।


