नशे से दूरी है जरूरी : अयोध्या नगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
(थाना अयोध्यानगर ) भोपाल l नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत अयोध्यानगर पुलिस द्वारा जहां लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता फैलाने के साथ साथ स्लम एरिया, झुग्गी बस्ती और कालोनी में जाकर गाजा तस्कर एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संदेहियों पर दबिश देकर तलाशी की जा रही है।
थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की गांजा तस्कर पर कडी कार्यवाही।
• आरोपी झुग्गी बस्तियो मे घूमते हुये जेब मे गांजे की पुडिया रख कर ग्राहको को सप्लाई करता था ।
• पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0, अभियान अंतर्गत कर रही पुलिस गांजा तस्करों पर कार्यवाही।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.O अभियान के तारतम्य में और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 विकास सहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति.पुलिस उपायुक्त सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग सुश्री दिव्या झारिया के सतत् मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने झुग्गी बस्ती स्लम एरिया में पूड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले गांजा तस्कर को 0.300 किलो गांजा के साथ पकडने में सफलता प्राप्त की । घटना का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर झील नगर झुग्गी बस्ती क्षेत्र से 01 गांजा तस्कर को पकडा जिसके कब्जे से 0.300 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 10000/- रुपये जप्त किया गया। आरोपियीं ने पुछताछ में अपना नाम पता- मोहन उर्फ बाला जाटव पिता मायाराम जाटव उम्र 38 साल निवासी झुग्गी नं. 172 झील नगर भोपाल बताया। पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भोपाल के इतवारा क्षेत्र से गांजा लाकर अधिक मुनाफा कमाने के लिये गांजे की बनाकर, झील नगर तथा आस पास कि झुग्गी बस्तियो मे घूम फिर कर गांजे की पुड़िया बेचा करता था। आरोपी से गांजा खरीदी एवं बिक्री के संबंध मे पूछताछ और जांच की जा रही है ।
जप्तमाल– गांजा 0.300 किलोग्राम कुल कीमत लगभग 10000/-रूपये ) ।
आरोपीः– मोहन उर्फ बाला जाटव पिता मायाराम जाटव उम्र 38 साल निवासी झुग्गी नं. 172 झील नगर भोपाल
शिक्षा- 06वीं
व्यवसाय- मजदूरी
आपराधिक रिकार्डः-
1. अप.क्र. 816/2008 धारा 294,323,506,34,भादवि थाना पिपलानी भोपाल
2. अप.क्र. 343/2010 धारा 294,323,506,34,भादवि थाना पिपलानी भोपाल
3. अप.क्र. 476/2010 धारा 294,323,506,34,भादवि थाना पिपलानी भोपाल
4. अप.क्र. 869/2010 धारा 294,323,506,34,भादवि थाना पिपलानी भोपाल
5. अप.क्र. 134/2021 धारा 34 आबकारी एक्ट थाना पिपलानी भोपाल
6. अप.क्र. 332/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अयोध्यानगर भोपाल
सराहनीयभूमिका –थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.रामराज वघेल, उनि सुदील देशमुख, उनि नरसिंह राजपूत, उनि.सुरेखा आर्मो, प्रआर 3330 अतुल सिंह, प्रआर 1177 अमित व्यास, म.प्रआर 3838 शेरूनिया, आर.4063 पुष्पेन्द्र सिंह, आर.4677 अरविन्द राजपूत, आर.4927 दीपक परिहार , आर.4537 शुभम गौर, आर. 4613 संतोष गुर्जर, आर 3958 वीणा चतुर्वेदी, आर 4548 मनमोहन मेहरा, की सराहनीय भूमिका रही ।


