पेट्रोल पंप में डकैती की वारदात को अंजाम देने के पहले ही 10 बदमाश गिरफ्तार ,तलवार और पांच महंगी बाइक जब्त
राजगढ़ l हाईवे स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। राजगढ़ पुलिस ने जालपा माता मंदिर की पहाड़ी के पीछे जंगल क्षेत्र से पारदी गैंग के 10 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार, दो फर्सी, दो खटकेदार चाकू, दो बेसबॉल बैट, एक लठ्ठ, एक लोहे की रॉड, एक सब्बल, 20 हजार रुपए नकद और पांच मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इनमें रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और यामाहा R15 जैसी महंगी बाइक शामिल हैं।



