मध्यप्रदेश के नेशनल हाइवे-39 पन्ना-छतरपुर मार्ग पर स्थित मड़ला थाना के सामने आजउस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सीट बेल्ट न लगाने पर कटे एक मामूली चालान ने खूनी संघर्ष जैसी स्थिति पैदा कर दी। दरअसल, पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग कर रही थी, बताया जा रहा है कि तभी मैहर निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी  और उनकी पत्नी  को नियमों के उल्लंघन पर रोका गया। ​नियमों का पालन कराने वाली पुलिस पर अधिकारी इस कदर भड़क गए कि बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया।