शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक के बेटे से जुडे़ एक सड़क हादसे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। अब इस मामले को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अब प्रीतम लोधी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस को धमकाते नजर आ रहे हैं।

 लोधी का कहना है कि एक्सीडेंट कभी जानबूझकर नहीं होता है। एक्सीडेंट को एक्सीडेंट होता है। एसपी के कहने पर मैं एक्सीडेंट की जांच और कार्रवाई में पूरा सहयोग कर रहा हूं। एक सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि अगर जवाब नहीं आया तो मैं 10 हजार आदमी लेकर आऊंगा और करैरा एसडीओपी के बंगले को गोबर से भरवा दूंगा। वायरल वीडियो में BJP विधायक प्रीतम लोधी कह रहे हैं कि मेरा हाथ पहले ढाई किलो का था, लेकिन अब ढाई सौ किलो का हो गया है। मैं विपक्ष की बेचैनी दूर कर दूंगा।