धर्म विशेष के लोगों ने पुलिस से झूमाझटकी और पथराव भी किया, हवाई फायरिंग की भी सूचना
छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा आमने-सामने हुई टक्कर के बाद मुस्लिम पक्ष ने हिन्दू पक्ष के साथ मारपीट कर दी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी और अभद्रता की पुलिस को पथराव की सूचना भी मिली है। इसके बाद हिन्दू संगठनो के लोग भी मौके पर पहुचे, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया पुलिस को आरोपियों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन और हवाई फायरिंग किए जाने की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि फायरिंग और अन्य अफवाहों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है


