उत्तराखंड का निकला एमपी में ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर 15 लाख रुपए के आभूषण बरामद
इंदौर की जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र चावला उर्फ जीतू निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है।जीआरपी पुलिस के अनुसार आरोपी ने 16 मार्च 2026 को इंदौर निवासी महिला मीना के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। महिला अहमदाबाद से इंदौर ट्रेन से यात्रा कर रही थी, तभी आरोपी ने उसका पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में सोने के कीमती आभूषण रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लेडीज पर्स, छोटा पर्स, चार तोला वजनी सोने का हार, आठ ग्राम वजनी कान के टॉप्स, पांच तोला वजनी दो सोने के कंगन तथा दो तोला वजनी चार अंगूठियां बरामद की हैं।


