मध्य प्रदेश में निगम मंडलों की एक और सूची जारी, देखिए पूरी सूची
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने निगम मंडलों की एक और सूची जारी की है जिसके अनुसार श्रीराम शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान का अध्यक्ष, पूर्व कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष ,पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष, भाजपा नेता ओम जैन को गृह निर्माण मंडल का अध्यक्ष, सौभाग्य सिंह को पाठ्यपुस्तक निगम का अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को युवा आयोग का अध्यक्ष, विनोद गोटिया को मध्य प्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा को कुछ समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, पंकज जोशी को मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष, रमेश शर्मा को राज्य कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष, संदीप जैन जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, वीरेंद्र गोयल सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा गुड्डी बाई आदिवासी राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l


