नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की हालत गंभीर
नेपाल में हिंसा के दौरान झुलसीं राज लक्ष्मी चित्राकर (पूर्व प्रधानमंत्री झाला नाथ खनल की पत्नी) की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। बुधवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मंगलवार को काठमांडू के दल्लू इलाके में खनल के आवास को भीड़ ने आग लगा दी थी। आवास के अंदर फंसी चित्राकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं। मंगलवार को कुछ नेपाली मीडिया संस्थानों ने बताया था कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।


