इस्राइली राजदूत ने युद्ध विराम से किया इनकार
अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येहिएल लाइटर ने दक्षिण लेबनान में युद्ध विराम को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताने से इनकार किया। येहिएल लाइटर ने कहा, जहां तक युद्ध विराम का सवाल है... हम केवल एक ही चीज से निपट रहे हैं। मैंने यह बहुत स्पष्ट कर दिया है कि हम इस्राइल के निवासियों की सुरक्षा पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला को लेकर इस्राइल और लेबनान सरकार व्यवहारिक रूप से एक तरफ ही हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में दोनों देशों के बीच औपचारिक और मैत्रीपूर्ण संबंध बहाल हो सकते हैं


