इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा श्री राम जानकी मंदिर उज्जैन को भेंट की ई-हुंडी
उज्जैन। सामाजिक सरोकार व सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा नीलगंगा स्थित ऐतिहासिक श्री राम जानकी मंदिर को एक डिजिटल 'ई-हुंडी' भेंट की गई।इस आधुनिक सुविधा के शुरू होने से अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालु और देश-विदेश के भक्त जन सीधे ऑनलाइन माध्यम से डिजिटल दान कर सकेंगे। यह पहल डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और मंदिर की दान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है।इस अवसर पर इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हरी रमन ,उज्जैन शाखा के प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह तथा ओवरसीज बैंक यूनियन के प्रदेश महासचिव विपिन सिंह सतोरिया सहित बैंक का अन्य स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।ई-हुंडी के लोकार्पण के दौरान मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य व ट्रस्टी तुलसी मनवानी, अमिताभ त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।मंदिर ट्रस्ट ने बैंक की इस अनूठी और जन-कल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


