पंडित जी Vs पंडित जी : राज्यसभा में कौन से पंडित जी जाएंगे ..?
भोपाल l अप्रैल माह में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होगा इनमें से दो सीट भाजपा के खाते में रहेंगी तो एक सीट कांग्रेस में जाना तय हैं l भाजपा की दो सीटों में माना जा रहा है कि एक सीट तो मध्य प्रदेश के बाहर के नेता को जाएगी और दूसरी सीट मध्यप्रदेश में किसी ब्राह्मण नेता यानि पंडित जी को मिलना तय हैं l अब चर्चा चल पड़ी है कि वह ब्राह्मण नेता पंडित जी कौन होंगे जो भाजपा से राज्यसभा में जाएंगे l लोकसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस के एक केंद्रीय मंत्री रहे ब्राह्मण नेता को राज्यसभा में भेजे जाने का आश्वासन मिला था l इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर प्रदेश भर के दिग्गज ब्राह्मण नेताओं को कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर दी l अब उन्हें आस है कि इस बार निराशा हाथ नहीं लगेगी और राज्यसभा की टिकट पक्की हो जाएगी वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राजनीति का ताकतवर चेहरा रहे एक ब्राह्मण नेता यानि पंडित जी पिछले 2 सालों से भी अधिक समय से राजनीतिक रूप से मूलधारा में वापसी नहीं कर पाए हैं l विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनके गृह नक्षत्र पूरे 360 डिग्री घूम गए थे और अभी तक उसी स्थिति में हैं लेकिन पंडित जी एक बड़ा अनुष्ठान अपने विधानसभा क्षेत्र में करा रहे हैं और इस अनुष्ठान के चर्चे भोपाल से लेकर दिल्ली तक हो भी रहे हैं l चर्चा तो यहां तक है कि इस अनुष्ठान ने ब्राह्मण नेता यानि पंडित जी के सारे ग्रह नक्षत्र बदलकर रख दिए हैं, हो सकता है कि पंडित जी को राज्यसभा भेज दिया जाए l अब देखना यह है कि इन दोनों में से कौन से ब्राह्मण नेता यानि पंडित जी राज्यसभा जाएंगे l ब्राह्मण नेता को राज्यसभा में भेजे जाने का कारण भी बनता है क्योंकि पिछले कुछ समय से प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार टिप्पणियां हुई है जिससे ब्राह्मण समाज आहत है और यूजीसी ने भी ब्राह्मण समाज की नाराजगी बढ़ा दी है l ऐसे में ब्राह्मण समाज के खाते में राज्यसभा की एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है l अब देखना यह है कि इन दोनों ब्राह्मण नेताओं यानि पंडित जी में से किस ब्राह्मण नेता की लॉटरी लगती है l



