पुलिस कर्मी को कांटे वाले बेल्ट से पीटने वाले पुलिस अधिकारी को बचा रही है पुलिस
खरगोन में बुधवार को जयस ने अजाक थाने में हंगामा कर दिया दरअसल एक पुलिस अधिकारी सौरभ कुशवाहा के यहां से एक कुत्ता गुम हो गया था l जिसको लेकर कुशवाहा इतने नाराज हुए कि वह रात में पुलिसकर्मी को उसके घर से उठाकर ले आए और कांटे वाले बेल्ट से जमकर पीटा, पुलिसकर्मी जब एसपी साहब के पास पहुंचे तो एसपी साहब ने उल्टे उन्हें ही माफी मांगने की बात कह दी l मामला 8 अगस्त का बताया जा रहा है l जैसे ही यह बात जयस के संज्ञान में आई तो जयस के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका दो तूक कहना है कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की जाए अन्यथा जयस निरंतर धरना प्रदर्शन करते रहेगा l



