इंदौर l दशहरा के मौके पर शूर्पनखा दहन कार्यक्रम रखा गया था l इस दौरान सोनम रघुवंशी को शूर्पनखा और 11 अन्य उन महिलाओं के पुतले लगाने की तैयारी चल रही थी, जिन पर गंभीर अपराधिक आरोप लगे हैं हालांकि इनके पुतले अब नहीं जलाए जा सकेंगे l कोर्ट ने इन महिलाओं का पुतला जलाने पर रोक लगा दी है l आयोजकों ने इसे समाज में बुराई के खिलाफ एक कदम बताया था हालांकि सोनम की मां संगीता रघुवंशी को यह बात पसंद नहीं आई और सोनम की मां ने इसे अपनी बेटी और परिवार की प्रतिष्ठा पर हमला बताया और इसे रुकवाने के लिए वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुंच गईं l यहां सोनम की मां की तरफ से एक याचिका दायर की गई और पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग की.बता दें कि जिन महिलाओं का पुतला जलाया जाना था, उसमें मेरठ की मुस्कान ( नीले ड्रम वाली ) का भी नाम शामिल था l