फिल्म निर्माता के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा
मुंबई । रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की प्लानिंग दिल्ली के तिहाड़ जेल और मुंबई की आर्थर रोड जेल से की गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में पूछताछ कर रही है। हाल ही में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी आगरा मॉड्यूल को दी गई थी। इस मॉड्यूल में शूटर दीपक चंद्रा भी शामिल था। पूरी साजिश का प्लान तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस गैंग के सदस्य गोलू पंडित ने किया। पुलिस के मुताबिक गोलू पंडित और आरोपी शुभम लोनकर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शुभम ने ही गोलू से नए शूटर्स भर्ती करने को कहा। इसके बाद गोलू ने विष्णु कुशवाहा से संपर्क किया और विष्णु ने दीपक चंद्रा समेत अन्य लोगों को रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में शामिल होने लिए राजी किया।



