भोपाल। ब्राह्मण समाज के परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कार्यालय मातेश्वरी पहुंच कर उनका स्वागत किया। मंत्री श्री राजपूत ने सभी पदाधिकारी से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि आप सभी के माध्यम से समाज का हित होगा एवं नव जागृति आएगी सभी लोग समाज हित में राष्ट्रहित में कार्य करें मेरा सहयोग हमेशा आपके साथ रहेगा। परशुराम कल्याण बोर्ड के संभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला प्रभारी मधुसूदन खेमरिया, श्रीमती संद्यमित्रा गुरू, अर्चना तिवारी, श्रीमती शालनी तिवारी, श्रीमती शालनी जारोलिया, श्रीमती चंचल पाठक, श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती एकता खेमरिया, श्रीमती अंजु शर्मा, श्रीमती कल्पना दुबे, श्रीमती प्रीति शर्मा, डाॅ.प्रतिज्ञा सिलाकारी, अनुराग भारद्वाज, राजेश दुबे, प्रवेश दुबे, प्रशांत देवलिया आदि उपस्थित रहे।